{"_id":"69efcd73ad28f8aee70bd8e1","slug":"srinagar-solved-hit-and-run-case-kulgam-police-arrested-car-driver-srinagar-news-c-10-lko1027-898185-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: कुलगाम पुलिस ने एक घंटे में सुलझाया हिट एंड रन केस, आरोपी चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: कुलगाम पुलिस ने एक घंटे में सुलझाया हिट एंड रन केस, आरोपी चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलगाम। पुलिस ने तीन स्कूली छात्राओं को टक्कर मारकर फरार हुए कार के चालक को महज एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
अधिकारियाें के अनुसार सोमवार को दोपहर 3:45 बजे थाना काजीगुंड को कुलबाग-काजी मोहल्ला लिंक रोड पर एक सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। एक कार जिसे रईस अहमद राथर निवासी कुरिगाम चला रहा था, ने तीन स्कूली छात्राओं को टक्कर मार दी।
घायल छात्राओं की पहचान फातिमा जान, ताहमीना जान दोनों पुत्रियां मोहम्मद अल्ताफ पर्रे निवासी शामपोरा, काजीगुंड और आलिया जान पुत्री मोहम्मद अल्ताफ जाहिद निवासी सल्यालू के रूप में हुई है। हादसे में फातिमा जान गंभीर रूप से घायल हुईं, जबकि अन्य दो छात्राओं को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए इमरजेंसी अस्पताल काजीगुंड पहुंचाया गया।
पुलिस ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते थाना काजीगुंड में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया था लेकिन कुलगाम पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते उसे एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।