फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, SHSMH, Fire, Car Burn

Srinagar News: अस्पताल पार्किंग में खड़ी कार जली, नालूसा जंगल में लगी आग

विज्ञापन
Srinagar, SHSMH, Fire, Car Burn
श्रीनगर में अस्पताल की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग। संवाद
- रात में अलग-अलग दो जगहों पर हुए हादसे, स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था पर उठा रहे सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सोमवार रात आग लगने की दो बड़ी घटनाएं सामने आईं। श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल की पार्किंग में एक कार जल गई। वहीं बारामुला जिले के बोनियार में नालूसा वन क्षेत्र में भीषण आग लगने से कई हरे पेड़ जल गए। दोनों मामलों में कारणों की जांच जारी है। स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल के पार्किंग क्षेत्र में सोमवार रात करीब 11:05 बजे एक कार में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही सैयद हामिदपोरा फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने आग पर तुरंत काबू पाने के प्रयास शुरू किए। स्थानीय लोगों ने भी शुरुआती दौर में सहयोग किया। समन्वित प्रयासों से आग को जल्दी नियंत्रित कर लिया गया जिससे पास खड़े अन्य वाहनों और अस्पताल की इमारतों तक आग फैलने से रुक गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पूरी तरह बुझ गई। इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने का सटीक कारण अब तक पता नहीं चला है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वहीं बारामुला जिले के बोनियार के ऊपरी इलाके में नालूसा वन क्षेत्र में सोमवार को आग लग गई जिसमें कई हरे-भरे पेड़ जल गए। आग की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने से आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि कुछ शरारती तत्वाें ने निजी फायदे के लिए जानबूझकर आग लगाई है। ऐसी घटनाएं अब लगातार हो रही हैं। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही पुलिस, वन विभाग और फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। ज्यादातर आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन ऊपरी कुछ हिस्सों में अभी भी आग सुलग रही है। आसपास के आवासीय इलाकों को कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी संबंधित विभागों के जवान अभी भी मौके पर मौजूद हैं और आग के कारणों की गहन जांच की जा रही है। ये दोनों घटनाएं जम्मू-कश्मीर में आग से होने वाले नुकसान और जांच की प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर रही हैं। स्थानीय लोग प्रशासन से त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed