{"_id":"6232e6a7061f07006014bcd5","slug":"srinagar-sharjah-flight-and-cargo-service-restored-by-gofirst","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफर: श्रीनगर से शारजाह के बीच सीधी उड़ान फिर हुई शुरू, कार्गो सेवा भी बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफर: श्रीनगर से शारजाह के बीच सीधी उड़ान फिर हुई शुरू, कार्गो सेवा भी बहाल
Thu, 17 Mar 2022 01:13 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:13 PM IST
सार
यात्री सप्ताह में दो दिन इस यात्रा को पूरा कर सकेंगे। पहली फ्लाइट में 108 यात्री गंतव्य के लिए रवाना हुए। इससे कश्मीर के उत्पाद खाड़ी देशों में आसानी से पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Srinagar Sharjah Flight
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर से शारजाह के लिए सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय कार्गो सेवा फिर से शुरू करने की घोषणा हो गई है। गो फर्स्ट, जिसे पहले गोएयर के नाम से जाना जाता था, एयर बबल समझौते के तहत पिछले साल श्रीनगर से शारजाह के लिए सीधी सेवा शुरू करने वाली पहली एयरलाइन थी।
विज्ञापन
एयरलाइंस के प्रवक्ता ने कहा कि यह उड़ान शुरू होने से खाड़ी देशों के बीच विमान संचालन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि गो फर्स्ट फ्लाइट जी8 1595 कोविड महामारी के कारण एक अंतराल के बाद श्रीनगर के शेख-उल-आलम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शाम 7.45 बजे रवाना हुई, जो रात 10.30 बजे शारजाह पहुंचेगी।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया कि वापसी में गो फर्स्ट फ्लाइट जी8 4095 शारजाह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह 12 बजकर पांच मिनट पर चलेगी और दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुबह 5.10 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एयरलाइन श्रीनगर और शारजाह के बीच सप्ताह में दो उड़ानें मंगलवार और बुधवार को संचालित करेगी। इस उड़ान की बहाली से जम्मू-कश्मीर और संयुक्त अरब अमीरात के बीच व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात और श्रीनगर दोनों लोगों के बीच छुट्टियां मनाने की पसंदीदा जगह है।
लुलू समूह के साथ माल ढुलाई के लिए कर चुकी है समझौता
गो फर्स्ट पहली एयरलाइन है जिसने सबसे पहले श्रीनगर से शारजाह तक माल की आवाजाही के लिए दुबई के लुलु समूह के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि श्रीनगर बाजार पर अतिरिक्त ध्यान देने के साथ, गो फर्स्ट श्रीनगर को अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा और कार्गो के लिए एक मिनी-हब बनाएगा।
व्यापार और पर्यटन में होगी महत्वपूर्ण भूमिका
एयर लाइंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कौशिक खोना ने कहा कि एयरलाइन हवाई यात्रा के साथ कार्गो उड़ानों का विशेष अनुभव रखती है। हमें श्रीनगर और शारजाह के बीच सेवाओं को फिर से शुरू करने की खुशी है, जो जम्मू-कश्मीर के आर्थिक विकास को आगे बढ़ा सकती हैं। यह संपर्क दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार और पर्यटन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
निर्यात के दरवाजे खुल गए
श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नियुक्त एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निदेशक कुलदीप सिंह ने बताया कि शारजाह के लिए गो फर्स्ट एयरलाइंस की उड़ान 108 यात्री लेकर रवाना हुई। उन्होंने बताया कि श्रीनगर हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय कार्गो संचालन के उद्घाटन के बाद यह पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान है। उन्होंने बताया कि उड़ान शारजाह तक अधिकतम तीन टन माल ले जा सकती है। हमारे औद्योगिक, कृषि और हस्तशिल्प उत्पादों के निर्यात के लिए अब दरवाजे खुल गए हैं।
पाकिस्तान ने नहीं दी थी एयर स्पेस इस्तेमाल करने की अनुमति
गो एयर ने पिछले साल 23 अक्तूबर को शारजाह के लिए पहली उड़ान शुरू की थी। वह पाकिस्तान के एयर स्पेस के होकर गई थी। इसके बाद 4 नवंबर 2021 को पाकिस्तान ने एयर स्पेस बंद कर दिया था। सूत्रों के अनुसार, बुधवार को शुरू की गई उड़ान इस बार भी पाकिस्तान एयर स्पेस के स्थान पर अरब सागर के ऊपर से होकर जाएगी।