{"_id":"69dd553e48a83c4d2f0164f8","slug":"srinagar-sexual-harrasment-senior-lecturer-suspend-girls-held-protest-sopore-srinagar-news-c-10-jmu1054-885579-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: वरिष्ठ लेक्चरर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, छात्राओं के प्रदर्शन के बाद निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: वरिष्ठ लेक्चरर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, छात्राओं के प्रदर्शन के बाद निलंबित
विज्ञापन
बारामुला के सोपोर में छात्रों का प्रदर्शन। संवाद
- फोटो : rajori news
- सोपोर के सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल का मामला, डीएसईके ने जारी किया निलंबन का आदेश
- वरिष्ठ शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सभी पहलुओं की गहन जांच की जाएगी : एसएसपी
संवाद न्यूज एजेंसी
बारामुला। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में सोमवार को सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल सोपोर की छात्राओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल के एक सीनियर लेक्चरर ने उनकी एक सहपाठी के साथ यौन उत्पीड़न किया है। वहीं स्कूल शिक्षा निदेशालय कश्मीर (डीएसईके) ने आदेश जारी कर लेक्चरर को निलंबित कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह दर्जनों छात्राएं अपनी कक्षाओं से बाहर निकल आईं और नारे लगाकर सख्त कार्रवाई की मांग करने लगीं। उन्होंने कहा कि वे अब स्कूल परिसर के भीतर खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं। इस बीच हालात की गंभीरता को देखते हुए डीएसईके ने लेक्चरर को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। आरोपी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।
डीएसईके की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल सोपोर में उर्दू के सीनियर लेक्चरर गुलाम हसन मीर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। उनके आचरण की जांच लंबित होने तक गुरेज बांदीपोरा में बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल बदुगाम से उन्हें अटैच कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त निदेशक (उत्तर) को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें 15 दिन के भीतर निदेशालय को रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों ने पुष्टि की कि यह कार्रवाई तब हुई जब सोपोर के विधायक इरशाद रसूल ने इस मामले को शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू के संज्ञान में लाया। लेक्चरर के खिलाफ आरोपों की सटीक प्रकृति का तत्काल पता नहीं चल सका। इस बीच इलाके में कुल मिलाकर स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही। अधिकारियों ने बताया कि जिन छात्राओं ने पहले कथित घटना के खिलाफ आवाज उठाई थी उन्होंने बिना किसी और परेशानी के अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
बच्चियों में काफी आक्रोश है, लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है
इस बीच एसपी सोपोर इफ्तिखार तालिब ने कहा कि एक शिक्षक है सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल का गुलाम हसन, उसने एक बच्ची के साथ ज्यादती की है। इस मामले में बच्चियों ने प्रदर्शन भी किया है। हमने भी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हमने एफआईआर दर्ज कर ली है। बच्चियों में काफी आक्रोश है जिसको लेकर हमने उन्हें समझाया है कि पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।