फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Search Campaign, Police, Lal Chowk

Srinagar News: श्रीनगर शहर समेत घाटी के संवेदनशील इलाकों में चलाए तलाशी अभियान

विज्ञापन
Srinagar, Search Campaign, Police, Lal Chowk
श्रीनगर के लाल चौक में जांच के दौरान सुरक्षाकर्मी। संवाद
- क्रिसमस और नववर्ष से पहले पर्यटकों के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के पूरे प्रयास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

श्रीनगर। घाटी में बर्फबारी के बीच क्रिसमस पर्व व नववर्ष को देखते हुए पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। इसके मद्देनजर जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पर्यटकों केे लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहीं। श्रीनगर शहर सहित अन्य संवदेनशील इलाकों में लगातार तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं।
पुलिस की ओर से सुरक्षा को और मजबूत करने और किसी भी संभावित आतंकी खतरे से निपटने के लिए जगह-जगह एरिया डोमिनेशन के साथ साथ एंटी-सबोटाज ऑपरेशन जारी हैं।इसी सिलसिले में सुरक्षाबलों ने मंगलवार को भी श्रीनगर शहर में महत्वपूर्ण ठिकानों के आसपास एंटी-सबोटाज ऑपरेशन चलाए गए। श्रीनगर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ के साथ मिलकर श्रीनगर के नॉर्थ जोन में प्रमुख महत्वपूर्ण ठिकानों और संवेदनशील जगहों के आसपास एरिया सिक्योरिटी और एंटी-सबोटाज (एएसटी) ऑपरेशन ऑपरेशन चलाए गए।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार टीमों को मुख्य चौराहों और बाजारों में तैनात किया गया था जहां उन्होंने गाड़ियों की जांच की, दस्तावेज वेरिफाई किए और ड्राइवरों से पूछताछ की। इसके अलावा सुरक्षाबलों ने दुकानों और संदिग्ध इमारतों के अंदर भी तलाशी ली गई। जवानों के साथ विशेष खोजी कुत्तों के दस्ते भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस संयुक्त सुरक्षा अभ्यास का उद्देश्य समग्र सुरक्षा ग्रिड को मजबूत करना, ऑपरेशनल तैयारी को बढ़ाना और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के साथ-साथ आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अधिकारी ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान चिन्हित किए गए इलाकों की पूरी तरह से जांच और सैनिटाइजेशन किया गया। साथ ही मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा भी की गई। इस तरह के संयुक्त सुरक्षा अभ्यास संभावित खतरों को रोकने और जनता का विश्वास बढ़ाने के लिए सक्रिय उपायों के हिस्से के रूप में समय-समय पर जारी रहेंगे।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर के महाराजा बाजार और अमीरा कदल में ऑपरेशन चलाए। ये इलाके बख्शी स्टेडियम के पास हैं जो घाटी में गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस समारोह का मुख्य स्थान है। इसके अलावा श्रीनगर के बीचोबीच स्थित लाल चौक और घंटाघर के करीब और श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र निशात (निशात मुगल गार्डन के करीब) में भी इसी तरह के ऑपरेशन चलाए गए जहां पर्यटकों की भीड़भाड़ रहती है। एक अधिकारी ने बताया कि आने वाले समय में क्रिसमस का त्योहार भी है। न्यू ईयर भी है जिस पर पर्यटकों की संख्या में बढ़ने की संभावना है। ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।


पहलगाम में भी चलाया बड़ा तलाशी अभियान
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के सालिया इलाके में भी मंगलवार को पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवानों ने अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर एक बड़ा तलाशी अभियान चलाया गया। सूत्रों की मानें तो यह क्षेत्र प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम के करीब है। किसी विशिष्ट इनपुट के आधार पर यह तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि इस दौरान कुछ हाथ न आने के चलते ऑपरेशन संपन्न हो गया। लेकिन इस ऑपरेशन को लेकर सुरक्षाबलों ने कोई औपचारिक पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed