फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar's temperature is shocking: Crossing 34 after 54 years

चौंका रहा श्रीनगर का पारा : 54 साल बाद 34 पार, 133 वर्ष बाद मई का तीसरा सबसे गर्म दिन रहा गुरुवार; आज अलर्ट

Fri, 23 May 2025 01:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 23 May 2025 01:33 AM IST
सार

यहां पर 54 साल बाद अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 23 मई के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि 24 से 26 मई तक गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
Srinagar's temperature is shocking: Crossing 34 after 54 years
डल झील file - फोटो : बसित जरगर

विस्तार

श्रीनगर में वीरवार को गर्मी ने रिकार्ड बनाया। यहां पर 54 साल बाद अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 23 मई के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि 24 से 26 मई तक गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

विज्ञापन


श्रीनगर के साथ ही जम्मू में भी लोग गर्मी से परेशान रहे। यहां पर दिन का पारा 38.5 डिग्री रहा हवा के कारण यहां बुधवार की अपेक्षा पारे में कमी आई और यह 2.9 डिग्री कम रहा। बुधवार को जम्मू में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री था।
विज्ञापन


बीते 54 वर्षों की बात करें तो श्रीनगर में 54 साल बाद पारा 34 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है। इससे पहले 28 मई 1971 को तापमान 34.3 डिग्री दर्ज किया गया था। घाटी की खूबसूरती के अलावा यहां का मौसम अन्य राज्यों के पर्यटकों को यहां खींचकर लाता है। गर्मी की छुट्टियों में घूमने के लिए कश्मीर एक बेहतर जगह है। लेकिन, अब गर्मी भी यहां तेवर दिखा रही है। बाजार और सड़क पर दोपहर में निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को श्रीनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 8.8 डिग्री ज्यादा है। वहीं पहलगाम में तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक है।

कश्मीर के दरवाजे काजीगुंड में 33.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यह 1956 से अब तक मई में तीसरा सबसे अधिक तापमान है। कोकरनाग में 33.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया जो 1978 के बाद सबसे अधिक तापमान है। इससे पहले कोकरनाग में 15 मई 2001 को 32.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। जम्मू संभाग के बनिहाल में 31 डिग्री, बटोट में 29.2 डिग्री, भद्रवाह में 32.1 डिग्री, कटड़ा में 36.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

IndiGo Emergency Landing: ओलावृष्टि से दिल्ली-श्रीनगर विमान का अगला हिस्सा टूटने पर आपात लैंडिंग; जांच के आदेश
133साल बात मई का तीसरा सबसे गर्म दिन
मौसम विभाग के मुताबिक, श्रीनगर में गर्मी ने वीरवार को दो रिकार्ड बनाए। यह 133 साल में मई का तीसरा सबसे गर्म दिन रहा। इससे पहले 24 मई 1968 को सर्वाधिक तापमान 36.4 डिग्री और 31 मई 1956 को 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed