{"_id":"696d4653fc2a69867d062ecc","slug":"srinagar-rice-seized-75-quintal-vilgam-srinagar-news-c-10-jmu1052-814413-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: विलगाम में 7.5 क्विंटल चावल से लदा वाहन किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: विलगाम में 7.5 क्विंटल चावल से लदा वाहन किया जब्त
विज्ञापन
कुपवाड़ा के विलगाम में जब्त चावल। स्रोत पुलिस
- फोटो : katra news
- काला बाजारी के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने हंदवाड़ा में की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कुपवाड़ा। पुलिस की ओर से काला बाजारी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को एक वाहन को रोकर लगभग 750 किलोग्राम चावल जब्त किए गए। इसे अवैध रूप से ले जाया जा रहा था।
अधिकारियों ने बताया कि विलगाम में पुलिस की ओर से लगाए गए नाके के दौरान टीम ने एक संदिग्ध वाहन को देखा। उसे रोक कर जब उसकी जांच की गई तो उसमें बड़ी मात्रा में चावल की बोरियां रखी हुई थीं। चालक के पास कोई भी अनुमति या अन्य दस्तावेज नहीं थे। पुलिस ने मौके पर ही चावल और वाहन को जब्त कर लिया। इस संदर्भ में पुलिस स्टेशन विलगाम में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस जांच कर रही है कि आखिर यह चावल वाहन चालक कहां से लेकर आया और कहां पहुंचाना था। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि किसी भी अवैध गतिविधियों की सूचना नजदीकी पुलिस थाने में तुरंत दें।