फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar: Police traced Pahalgam terrorist aide Yusuf Katari using a mobile charger.

Srinagar: मोबाइल चार्जर के जरिये पहलगाम आतंकियों के मददगार यूसुफ कटारी तक पहुंची पुलिस, पूछताछ में खुलासा

Mon, 06 Oct 2025 04:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 06 Oct 2025 04:04 AM IST
सार

पिछले महीने पुलिस के हत्थे चढ़े कटारी (26) ने पूछताछ में बताया कि वह आतंकियों से चार बार मिला था और उन्हें एंड्रॉइड मोबाइल फोन का चार्जर उपलब्ध कराया था। यह चार्जर ही उसकी गिरफ्तारी का अहम सबूत बना। 
 

विज्ञापन
Srinagar: Police traced Pahalgam terrorist aide Yusuf Katari using a mobile charger.
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद तैनात पुलिस(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों के मददगार मोहम्मद यूसुफ कटारी तक एक मोबाइल फोन चार्जर के जरिये पहुंची थी। पिछले महीने पुलिस के हत्थे चढ़े कटारी (26) ने पूछताछ में बताया कि वह आतंकियों से चार बार मिला था और उन्हें एंड्रॉइड मोबाइल फोन का चार्जर उपलब्ध कराया था। यह चार्जर ही उसकी गिरफ्तारी का अहम सबूत बना। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया, पहलगाम में 26 लोगों की गोली मारकर हत्या करने वाले सुलेमान उर्फ आसिफ, जिबरान व हमजा अफगानी तक महत्वपूर्ण रसद सहायता प्रदान करने के आरोप में कटारी को सितंबर के अंतिम सप्ताह में गिरफ्तार किया गया था। यह सफलता ऑपरेशन महादेव स्थल से मिले एक मोबाइल चार्जर और अन्य सामग्री के गहन फॉरेंसिक विश्लेषण के बाद मिली।
विज्ञापन


पुलिस ने मोबाइल फोन के आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए चार्जर की पड़ताल के बाद कटारी को जांच के दायरे में लिया। श्रीनगर पुलिस ने आखिरकार चार्जर के असली मालिक का पता लगाया और उसने फोन को एक डीलर को बेचने की पुष्टि की। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस कटारी तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटारी खानाबदोश बच्चों को पढ़ाता था। उसने हमलावरों को चार्जर मुहैया कराने व दुर्गम इलाकों में रास्ता बताने जैसी मदद की। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पहलगाम मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आतंकियों की मदद का आरोप है। 


तीन आतंकी हुए थे ढेर
कटारी ने पुलिस को बताया कि वह श्रीनगर शहर के बाहर जबरवान पहाड़ियों में पाकिस्तान के तीनों आतंकियों से चार बार मिला था। जुलाई में सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन महादेव के तहत तीनों आतंकियों को जबरवान रेंज की तलहटी में ढेर कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed