फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   srinagar police arrested Couple for Impersonating as IPS and IAS Officer duped many persons of lakhs of rupees

श्रीनगर के बंटी और बबली: आईएएस-आईपीएस अधिकारी बनकर जोड़ा करता था ठगी, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

Tue, 08 Aug 2023 12:23 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 08 Aug 2023 12:23 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि घाटी में आरोपी जोड़ा नौकरी, स्थानांतरण और अन्य लाभ का वादा करके कई लोगों से लाखों रुपये ठग चुका है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

विज्ञापन
srinagar police arrested Couple for Impersonating as IPS and IAS Officer duped many persons of lakhs of rupees
श्रीनगर पुलिस ने सामान सहित गिरफ्तार किए आरोपी - फोटो : पुलिस

विस्तार

जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में भी लोगों से ठगी करने वाला बंटी और बबली जैसा मामला सामने आया है। यहां एक जोड़ा आईपीएस और आईएएस अधिकारी बताकर लोगों से ठगता था। इस आरोप में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जोड़े को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से गहने, नकदी और अन्य सामान भी बरामद किया है।

विज्ञापन


श्रीनगर पुलिस ने बताया कि यह जोड़ा नौकरी, स्थानांतरण और अन्य लाभ का वादा करके कई लोगों से लाखों रुपये ठग चुका है। दोनों आरोपियों की पहचान श्रीनगर के बागात निवासी मनमोहन गंजू पुत्र लेफ्टिनेंट गिरधारी लाल गंजू और उनकी पत्नी आयुष कौल गंजू के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया, 'मनमोहन गंजू एक निलंबित पुलिसकर्मी है। दोनों से लैपटॉप, मोबाइल, उनके खुद के आईपीएस में शामिल होने के आदेश सहित कई फर्जी स्थानांतरण और नियुक्ति आदेश जब्त किए हैं। उनके घर से धोखाधड़ी से रखी गई नकदी, आभूषण और अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की गईं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आईपीसी की धारा 170, 419, 420, 467, 468, 471 के तहत सदर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि अब तक 3 पीड़ितों ने इस जोड़े के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी है। त्वरित कार्रवाई के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से बरामदगी भी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed