{"_id":"677ccd985e60fdb1b7046b9c","slug":"srinagar-pm-can-inaugurate-z-mod-tunnel-on-january-26-there-will-be-a-new-twist-in-connectivity-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar: पीएम 26 जनवरी को कर सकते हैं जेड मोड़ सुरंग का उद्घाटन, कनेक्टिविटी में आएगा नया मोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar: पीएम 26 जनवरी को कर सकते हैं जेड मोड़ सुरंग का उद्घाटन, कनेक्टिविटी में आएगा नया मोड़
Tue, 07 Jan 2025 12:16 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:16 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 जनवरी को गांदरबल में बनी जेड मोड़ सुरंग का उद्घाटन करेंगे, जो कश्मीर की कनेक्टिविटी और सुरक्षा को मजबूत करेगी।
विज्ञापन
जेड मोड़ सुरंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 26 जनवरी को गांदरबल में बनी जेड मोड़ सुरंग का उद्घाटन करने की संभावना है। यह सुरंग सेना और नागरिकों के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण साबित होने वाली है। इसकी वजह है कि यह क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी। साथ ही सैनिकों की तैनाती और आपूर्ति को सुविधाजनक बनाएगी। जेड मोड़ सुरंग से सेना को सैन्य सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में तेजी आएगी।
विज्ञापन
साथ ही खराब मौसम और बर्फबारी के दौरान भी सोनमर्ग से संपर्क बना रहेगा जिससे सीमा सुरक्षा में भी सुधार होगा। इस सुरंग के उद्घाटन के साथ ही जम्मू-कश्मीर और अन्य क्षेत्रों के बीच यात्रा की गति में भी सुधार होगा। इससे नागरिकों को आसानी से आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस टनल का ई-उद्घाटन करेंगे। ज़ेड-मोड़ परियोजना, 2,400 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुई थी, जिसका 2020 में गांदरबल जिले के गगनगीर क्षेत्र में कार्य शुरू हुआ था। इस परियोजना में सितंबर में एक आतंकवादी हमले के कारण देरी हुई थी, अब यह टनल उद्घाटन के लिए तैयार है।
विज्ञापन
यह टनल सोनमर्ग को पूरे साल के लिए कनेक्टिविटी प्रदान करेगी, जो सर्दियों में भारी बर्फबारी के कारण पारंपरिक रूप से बंद हो जाता था। राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड के जनरल मैनेजर हरपाल सिंह ने कहा, टनल का काम पूरा हो चुका है। उद्घाटन के लिए तैयार है। सिंह ने इस परियोजना की सफलता का श्रेय स्थानीय श्रमिकों, इंजीनियरों और समुदाय को दिया। उन्होंने कहा, इसमें 90 प्रतिशत श्रमिक कश्मीर, डोडा और बनिहाल से हैं।
उनकी सहनशीलता और अनुशासन महत्वपूर्ण रहे हैं। स्थानीय निवासी इशफाक अहमद ने कहा, सोनमर्ग छह महीने तक बंद रहता है, जिससे पर्यटन और आजीविका पर असर पड़ता है। टनल पर्यटन को बढ़ावा देगी और हिमस्खलन-प्रवण क्षेत्रों में सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि यह गगनगीर से सोनमर्ग तक यात्रा के समय को केवल 30 मिनट तक घटा देगा और क्षेत्र में सर्दी के मौसम के पर्यटन को बढ़ावा देगा।