फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, PDP, Iltiza Mufti, Bijbihada, Save Paddy Campaign start

Srinagar News: पीडीपी का बिजबिहाड़ा में धान बचाओ आंदोलन शुरू

विज्ञापन
Srinagar, PDP, Iltiza Mufti, Bijbihada, Save Paddy Campaign start
अनंतनाग के बिजबिहाड़ा में धान रोपतीं इ​ल्तिजा मुफ्ती। संवाद - फोटो : चौपाल में जानकारी देती महिला सिपाही।
- इल्तिजा मुफ्ती ने रोपा धान, कृषि भूमि की सुरक्षा की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अनंतनाग। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की नेता इल्तिजा मुफ्ती ने वीरवार को बिजबिहाड़ा में धान बचाओ आंदोलन की शुरुआत करते हुए किसानों की जमीनों की सुरक्षा और कृषि भूमि के संरक्षण की जोरदार मांग उठाई।
किसानों और स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि कश्मीर में कृषि भूमि लगातार सिमटती जा रही है जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि उपजाऊ खेतों की रक्षा करना हजारों किसान परिवारों की आजीविका और भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कृषि लंबे समय से कश्मीर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ रही है लेकिन धान के खेतों और अन्य कृषि योग्य भूमि के लगातार गैर-कृषि उपयोग में बदलने से खाद्य सुरक्षा, ग्रामीण रोजगार और क्षेत्र की पारंपरिक कृषि विरासत को गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। इल्तिजा ने सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि कृषि भूमि के नुकसान को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं और किसानों के अधिकारों तथा हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कृषि भूमि का संरक्षण केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए कश्मीर की समृद्ध कृषि विरासत को बचाए रखने के लिए भी आवश्यक है। इस प्रदर्शन में पीडीपी कार्यकर्ताओं, स्थानीय किसानों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया तथा कृषि भूमि के संरक्षण और किसान हितैषी नीतियों की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed