फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, PDP, Ask Question, From Government, will Shut off Wine Shops

रमजान में शराब की दुकानें बंद करने की हिम्मत दिखाए सरकार : पीडीपी

विज्ञापन
Srinagar, PDP, Ask Question, From Government, will Shut off Wine Shops
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने एक बार फिर से चुनी हुई सरकार पर निशाना साधा है। पीडीपी ने पूछा है कि क्या सरकार मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए रमजान के पवित्र महीने में शराब की बिक्री पर रोक लगाने की हिम्मत रखती है।
पीडीपी प्रवक्ता जुहेब यूसुफ मीर ने कहा कि नवरात्र के दौरान धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए काशी और मथुरा जैसे कई शहरों में नॉन-वेज खाने के स्टॉल त्योहार खत्म होने तक बंद कर दिए जाते हैं। हम उसके खिलाफ नहीं है, अच्छी बात है लेकिन क्या हम मुस्लिम बहुल जम्मू-कश्मीर में शराब की दुकानों को बंद करने जैसी ही बुनियादी मांग कर सकते हैं कम से कम इस पवित्र रमजान महीने के दौरान। इसके अलावा क्या हम रमजान के दौरान सरकारी कर्मचारियों के काम के घंटों को तर्कसंगत बनाने की भी मांग कर सकते हैं जैसा कि तेलंगाना और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों ने किया है।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से सवाल किया कि क्या मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए क्या जम्मू कश्मीर में चुनी हुई सरकार के होते हुए वह ऐसा करने की हिम्मत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सब धर्मों की हम इज्जत करते हैं इसलिए हमें भी यह सवाल पूछने का हक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed