{"_id":"692c9648dabb47ee7001897a","slug":"srinagar-pdd-employee-died-handwada-fell-from-pole-srinagar-news-c-10-lko1027-775370-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: हंडवाड़ा में बिजली के खंभे से गिरकर पीडीडी कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: हंडवाड़ा में बिजली के खंभे से गिरकर पीडीडी कर्मचारी की मौत
विज्ञापन
कुपवाड़ा। हंडवाड़ा इलाके के चोगुल क्षेत्र में रविवार को ड्यूटी के दौरान बिजली के खंभे पर चढ़ते हुए पावर डेवलपमेंट डिपार्टमेंट (पीडीडी) का एक कर्मचारी खंभे से गिर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। मृतक की पहचान चोगुल निवासी अब्दुल रशीद खान के रूप में हुई है।
अधिकारियों के अनुसार वह बिजली के खंभे पर सरकारी काम कर रहा था तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर पड़ा जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसे उपचार के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज हंडवाड़ा ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
औपचारिक जांच और अन्य प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की जानकारी सामने आएगी। स्थानीय लोग एक मेहनती कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान हुई मौत से स्तब्ध हैं। अधिकारियों ने सभी फील्ड कर्मियों से खंभों और हाई-टेंशन लाइन पर काम करते समय सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने की अपील की है ताकि भविष्य में इस तरह के हादसे रोके जा सकें। संवाद