फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Parvez Ahmed Raina, Additional Commisionner, State Taxes, GST Review Meeting

Srinagar News: जीएसटी प्रवर्तन की समीक्षा, आईटीसी धोखाधड़ी के खिलाफ करें ठोस कार्रवाई

विज्ञापन
Srinagar, Parvez Ahmed Raina, Additional Commisionner, State Taxes, GST Review Meeting
श्रीनगर। राजस्व संग्रह को बढ़ाने और जीएसटी अनुपालन को और सख्त बनाने के तहत अतिरिक्त आयुक्त स्टेट टैक्सेज परवेज अहमद रैना ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ व्यापक समीक्षा बैठक की। इस दौरान फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) धोखाधड़ी के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


बैठक में डिप्टी कमिश्नर एनफोर्समेंट (सेंट्रल), डिप्टी कमिश्नर आईटी, स्टेट टैक्सेज अधिकारी तथा कश्मीर डिवीजन के अन्य प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रवर्तन उपायों, उन्नत डेटा एनालिटिक्स, 31 दिसंबर 2025 तक की राजस्व प्राप्ति, कैश सेटलमेंट की प्रगति, जेकेजीएसटी अधिनियम की धारा 65 के तहत ऑडिट मामलों, वित्त वर्ष 2021-22 के लिए धारा 73 के तहत समय-सीमा से बाहर हो रहे मामलों आदि महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन




बैठक में यह भी बताया गया कि कश्मीर संभाग ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 (31 दिसंबर 2025 तक) में नकद राजस्व में वर्ष-दर-वर्ष 16.55 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि और सेटलमेंट राजस्व में 4.56 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। यह उपलब्धि जीएसटी 2.0 ढांचे के तहत लागू दरों के युक्तिकरण उपायों के सकारात्मक परिणामों को दर्शाती है। शेष वित्त वर्ष के लिए निर्धारित राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने हेतु सर्किलों को नए लक्ष्य भी आवंटित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




बैठक में जीएसटी 2.0 सुधारों के लाभकारी प्रभावों को भी रेखांकित किया गया जिनसे कर संरचना सरल हुई है। आवश्यक वस्तुओं पर कर बोझ कम हुआ है और निष्पक्ष व्यापार को बढ़ावा मिला है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed