फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, One Arrested, Brown Sugar Seized, Pulwama

Srinagar News: चरस व ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
Srinagar, One Arrested, Brown Sugar Seized, Pulwama
पुलवामा। पुलिस ने काकापोरा पुल पर नाका चेकिंग के दौरान नशा तस्करी के एक आरोपी को बड़ी मात्रा में चरस और ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। अधिकारियों के अनुसार पुलिस टीम काकापोरा पुल पर नाका लगा कर जांच कर रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति सफेद बैग लेकर आता दिखा। पुलिस को देखकर वह भागने लगा लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 1.460 किलो चरस और 2.5 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मुजामिल गुल निवासी सांबूरा, पांपोर के खिलाफ थाना काकापोरा में एफआईआर दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed