फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, NutraSutical Products, FDA taken Action, Sampling

Srinagar News: न्यूट्रास्यूटिकल उत्पादों पर एफडीए की कार्रवाई, 168 निरीक्षणों में जांच के लिए 146 नमूने लिए

विज्ञापन
Srinagar, NutraSutical Products, FDA taken Action, Sampling
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने न्यूट्रास्यूटिकल उत्पादों की सुरक्षा, गुणवत्ता और अनिवार्य लेबलिंग नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए केंद्र शासित प्रदेश के सभी जिलों में विशेष जांच अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान कुल 168 निरीक्षण किए गए और 146 न्यूट्रास्यूटिकल उत्पादों के नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए। इन नमूनों की खाद्य सुरक्षा, गुणवत्ता और उत्पादों पर अनिवार्य रूप से दी जाने वाली जानकारी की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान लेबलिंग नियमों के सात उल्लंघन सामने आए। इन मामलों में संबंधित नियमों के तहत नोटिस जारी करने की सिफारिश की गई है। आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों और खाद्य सुरक्षा कानून के प्रावधानों के अनुसार की जाएगी। एफडीए के अनुसार, पिछले छह महीनों के दौरान एकत्र किए गए नमूनों की जांच के नतीजों के आधार पर यह विशेष अभियान शुरू किया गया है। इस अवधि में न्यूट्रास्यूटिकल उत्पादों के कुल 328 नमूने लिए गए थे, जिनमें से 136 नमूने निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। यह कुल नमूनों का 41.46 प्रतिशत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed