फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, NC President, Farooq Abdullah, Gave Statement

विपक्षी पार्टियां प. बंगाल, तमिलनाडु और केरलम में जीत रहीं चुनाव : डॉ. फारूक

विज्ञापन
Srinagar, NC President, Farooq Abdullah, Gave Statement
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि विपक्षी पार्टियां पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरलम में विधानसभा चुनाव जीत रही हैं। फारूक हजरतबल दरगाह में जुमे की नमाज पढ़ने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, ममता बनर्जी बंगाल में जीत रहीं हैं। कांग्रेस केरलम में और एमके स्टालिन की पार्टी (डीएमके) तमिलनाडु में जीत रही है।

पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर नेकां प्रमुख ने कहा कि शांति बहुत जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह युद्ध जल्द खत्म होगा। हर देश, हर नेता को यह सुनिश्चित करने की कोशिश करनी चाहिए कि यह युद्ध तुरंत खत्म हो जाए। अमेरिकी राष्ट्रपति को यह एहसास हो गया होगा कि इस्राइल उन्हें युद्ध की ओर धकेलने में सही नहीं था। नशा मुक्त अभियान के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे की लत के खिलाफ लड़ाई जीतने के लिए लोगों का समर्थन बेहद जरूरी है। जब तक माता-पिता और आम लोग इस लड़ाई में समर्थन नहीं देंगे तब तक सरकार अकेले इस बुराई को खत्म नहीं कर सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed