फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, National Conference, Gave Statement, Imran Dar

सेब के आयात से कश्मीरी किसानों को नुकसान हो सकता है : नेकां

विज्ञापन
Srinagar, National Conference, Gave Statement, Imran Dar
- पार्टी प्रवक्ता इमरान डार पीडीपी की कैदियों पर राजनीतिक जनहित याचिका की निंदा की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने भारत सरकार से न्यूजीलैंड के साथ नए व्यापार समझौते के तहत सेब आयात करने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की है। नेकां ने कहा, इस कदम से कश्मीरी सेब उद्योग को गंभीर नुकसान हो सकता है।

पार्टी प्रवक्ता इमरान नबी डार ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि अतीत में विदेशी सेब के आयात से स्थानीय किसानों और व्यापारियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नए समझौते के तहत आयातित सेब पर कोई टैक्स छूट नहीं दी जानी चाहिए और कश्मीरी सेब उत्पादकों के हितों की रक्षा के लिए उचित टैक्स लगाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

जम्मू और कश्मीर के बाहर के कैदियों की वापसी के संबंध में पीडीपी द्वारा दायर जनहित याचिका को सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने के बारे में एक सवाल के जवाब में, इमरान ने कहा कि यह याचिका राजनीतिक नाटक और अंक बटोरने के अलावा कुछ नहीं थी। हमने जिस दिन जनहित याचिका दायर की गई थी, उसी दिन कहा था कि यह सिर्फ चुनाव प्रचार की एक कोशिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी इसे राजनीतिक प्रकृति का बताया है और स्पष्ट किया है कि अदालतों का इस्तेमाल चुनाव प्रचार के मंच के रूप में नहीं किया जा सकता है। यह पीआईएल बडगाम चुनाव कैंपेन के दौरान जल्दबाजी में दायर की गई थी जिसमें जरूरी दस्तावेज की कमी थी और यह अस्पष्ट और बिना सबूत के दावों पर आधारित थी। इन बातों को सुप्रीम कोर्ट ने भी नोट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed