{"_id":"6933471c1f086e94f40325e8","slug":"srinagar-mirwiaz-umar-jama-masjid-asked-question-from-government-srinagar-news-c-264-1-udh1007-108087-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़े हुए मांस घोटाला का नहीं चला पता, प्रशासन स्पष्ट करे : मीरवाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़े हुए मांस घोटाला का नहीं चला पता, प्रशासन स्पष्ट करे : मीरवाइज
विज्ञापन
जामिया मस्जिद में शुक्रवार की नमाज से पहले खुत्बा करते मीरवाइज। संवाद
- जांच की स्थिति और खाद्य सुरक्षा सुधारों पर स्पष्टता की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। मीरवाइज मौलवी उमर फारूक ने शुक्रवार को श्रीनगर के जामा मस्जिद में कहा कि चार महीने बीत जाने के बाद भी सड़े हुए मांस घोटाले का पर्दाफाश नहीं हो पाया है। प्रशासन इस मामले पर स्पष्टता प्रदान करे।
उन्होंने अपने भाषण में अधिकारियों से उस अत्यंत परेशान करने वाले सड़े हुए मांस के मामले में जांच की स्थिति के बारे में पूछा जिसमें फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने घाटी में खुलेआम बेचे जा रहे टनों सड़े हुए, बिना लेबल वाले और संभवत अवैध मांस को जब्त किया था। उन्होंने कहा कि इस चौंकाने वाले खुलासा ने लोगों के विश्वास को गहराई से हिला दिया कि ऐसी बड़े पैमाने पर कदाचार को इतनी देर तक जारी और बिना जांच के अनुमति दी गई।
इसके जवाब में अधिकारियों ने घटना की संपूर्ण जांच करने का वादा किया ताकि दोषियों को सामने लाया जा सके और उन पर कार्रवाई की जा सके। मीरवाइज ने कहा कि इस मामले को चार महीने से अधिक समय हो गया है लेकिन अब तक हमें जांच के बारे में कुछ नहीं पता चल सका है। उन्होंने प्रशासन से मामले पर स्पष्टता प्रदान करने को कहा। उन्होंने कहा कि लोगों का अधिकार है कि उन्हें पता चले कि जब्त किए गए मांस के परीक्षण के परिणाम क्या आए हैं और क्या दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है और उन लोगों के कारोबार को बंद किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रशासन को यह सब सार्वजनिक करना चाहिए ताकि लोगों को आश्वासन मिले और उनका विश्वास बहाल हो। जवाबदेही के लिए सार्वजनिक पारदर्शिता आवश्यक है इसलिए अधिकारियों को जांच के निष्कर्षों और खाद्य सुरक्षा और नियमन के संबंध में उठाए गए सुधारात्मक उपायों की जानकारी जनता को देनी चाहिए।