{"_id":"697e5f014df062524b0c2deb","slug":"srinagar-minga-sherpa-dc-baramulla-start-campaign-srinagar-news-c-10-lko1027-825092-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: बारामुला में उपायुक्त ने किया संपूर्णता 2.0 अभियान का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: बारामुला में उपायुक्त ने किया संपूर्णता 2.0 अभियान का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारामुला। उपायुक्त मिंगा शेरपा ने शनिवार को दाक बंगला, बारामुला में वरिष्ठ जिला एवं विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में संपूर्णता 2.0 अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान 14 अप्रैल 2026 तक चलेगा। इसका उद्देश्य नीति आयोग के एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम तथा एस्पिरेशनल ब्लॉक प्रोग्राम के तहत चिह्नित सभी 11 प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों की पूर्ण संतृप्ति हासिल करना है।
शुभारंभ समारोह के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल्स और जागरूकता शिविरों का उद्घाटन किया। इनमें ग्रामीण विकास विभाग, आईसीडीएस, कृषि, एनआरएलएम और स्वास्थ्य विभाग शामिल थे। ये स्टॉल सरकारी योजनाओं और सेवाओं के बारे में जागरूकता फैलाने तथा लाभार्थियों तक तत्काल पहुंच प्रदान करने के लिए स्थापित किए गए थे।
इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई जिसमें एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट एवं ब्लॉक प्रोग्राम के अंतर्गत 11 केपीआई की पूर्ण संतृप्ति सुनिश्चित करने की सामूहिक प्रतिबद्धता दोहराई गई। संवाद