फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Mid Day Meal Workers, Held Protest, Shopian

Srinagar News: शोपियां में नियमितीकरण की मांग को लेकर मिड-डे मील कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Srinagar, Mid Day Meal Workers, Held Protest, Shopian
शोपियां में प्रदर्शन के दोरान मिड डे मील वर्कर। संवाद - फोटो : samvad
शोपियां। जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों में कार्यरत मिड-डे मील रसोइयों ने सोमवार को असिस्टेंट कमिश्नर कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बेहतर मानदेय, समय पर वेतन भुगतान और सेवाओं के नियमितीकरण की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रदर्शन में जिले के अलग-अलग स्कूलों से संबंधित बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कर्मियों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने लंबे समय से चली आ रही समस्याओं, खासकर बेहद कम मानदेय और वेतन में देरी को लेकर नाराजगी जताई। एक प्रदर्शनकारी तस्लीमा ने अपनी पीड़ा साझा की। उन्होंने कहा कि वह करीब 40 वर्षों से मिड-डे मील योजना के तहत रसोइया के रूप में सेवाएं दे रही हैं, लेकिन आज भी उन्हें केवल 900 से 1000 रुपये मासिक मानदेय मिलता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वेतन अक्सर समय पर जारी नहीं होता जिससे रोजमर्रा के खर्च चलाना मुश्किल हो जाता है। महंगाई के इस दौर में इतनी कम आय में गुजारा करना लगभग नामुमकिन हो गया है। रोजाना स्कूल के बच्चों के लिए भोजन तैयार करने के बावजूद उनके काम को उचित सम्मान नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रसोइयों ने मानदेय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, समय पर वेतन जारी करने और सेवाओं के नियमितीकरण की मांग दोहराई। उनका कहना था कि यह कदम न केवल उनकी गरिमा के लिए जरूरी है बल्कि उनके परिवारों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भी अहम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed