{"_id":"69a9e6e9768857bab302ab57","slug":"srinagar-mehbooba-mufti-burn-effigy-gave-statement-srinagar-news-c-10-lko1027-851227-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर पर ईरान ने हमेशा भारत का साथ दिया : महबूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर पर ईरान ने हमेशा भारत का साथ दिया : महबूबा
विज्ञापन
श्रीनगर स्थित मुख्यालय में पीडीपी का प्रदर्शन। वीडियो ग्रैब
- फोटो : Samvad
- मुख्यालय में जलाया ट्रंप और नेतन्याहू का पोस्टर, ईरान पर हमले का जताया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने विगत बुधवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका-इस्राइल के हमले पर भारत की चुप्पी उनके लिए समझ से बाहर है। कश्मीर पर ईरान ने हमेशा भारत का साथ दिया। पीडीपी मुख्यालय में प्रदर्शन के दौरान उन्होंने यह बात कही। इस दौरान ट्रंप और नेतन्याहू का पोस्टर भी जलाया गया।
महबूबा ने कहा कि भारत के ईरान के साथ पहले भी बहुत मजबूत रिश्ते रहे हैं। कश्मीर मुद्दे पर हर मुस्लिम देश पाकिस्तान का साथ देता था सिवाय ईरान के जिसने भारत का साथ दिया। जब भारत पर बैन लगाए गए तो ईरान ही अकेला ऐसा देश था जिसने हमें पेट्रोल दिया। हमारा दिल दुख से भरा है लेकिन हम बाहर प्रोटेस्ट नहीं कर सकते इसलिए हमने ट्रंप और नेतन्याहू के पुतले जलाए।
उन्होंने पाकिस्तान पर भी निशाना साधा, कहा कि ऐसा लगता है कि सऊदी अरब के साथ देश का हालिया समझौता इस्राइल के खिलाफ नहीं बल्कि ईरान के खिलाफ था। 17 सितंबर 2025 को सऊदी अरब और पाकिस्तान ने रियाद में एक रणनीतिक म्यूचुअल डिफेंस एग्रीमेंट पर साइन किया। यह समझौता यह तय करता है कि किसी भी देश के खिलाफ कोई भी हमला दोनों पर हमला माना जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई की हत्या के विरोध में घाटी में हुए प्रदर्शनों के दौरान हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा करने की मांग की। साथ ही सांसद आगा सैयद रुहुल्ला मेहदी और शहर के पूर्व मेयर जुनैद अजीम मट्टू के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग की।