फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Man Drowned, Jhelum River

Srinagar News: झेलम नदी में डूबने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
Srinagar, Man Drowned, Jhelum River
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। बाबाडेम्ब इलाके में रविवार को झेलम नदी में डूबने से 48 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा मुनव्वर आबाद इलाके में दाऊद पुल के पास हुआ। यहां कथित तौर पर उस व्यक्ति को झेलम नदी में डूबते हुए देखा गया जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।
खानयार थाना की पुलिस टीम ने नदी से निकालने के बाद उस व्यक्ति को पहले जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल (जेएलएमएम) अस्पताल रैनावारी पहुंचाया और उसके बाद उसे श्रीनगर के श्री महाराजा हरी सिंह (एसएमएचएस) अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि एसएमएचएस अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जान मोहम्मद भट के रूप में हुई है जो श्रीनगर के गासी मोहल्ला सफाकदल का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed