फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Kashmiruk Fankar, Season 3, Programme Organised

Srinagar News: सेना ने संस्कृति, कला और परंपरा को दिया बढ़ावा

विज्ञापन
Srinagar, Kashmiruk Fankar, Season 3, Programme Organised
बांदीपोरा में कश्मीरुक फनकार कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी। स्रोत सेना
बांदीपोरा में कश्मीरुक फनकार सीजन थ्री का किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



बांदीपोरा। सेना ने बांदीपोरा में पिछले तीन हफ्तों से कश्मीरुक फनकार सीजन-3 का आयोजन किया जिसका शनिवार को समापन हो गया। इस कार्यक्रम में युवाओं पर केंद्रित सांस्कृतिक, कला और पारंपरिक कलाओं को प्रस्तुत किया गया।
समापन समारोह एनएम हायर सेकंडरी स्कूल बांदीपोरा टाउन में आयोजित किया गया। इसमें उत्तर कश्मीर के सैकड़ों स्थानीय कलाकारों और युवाओं ने भाग लिया। सेना द्वारा इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करने का उद्देश्य समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और बढ़ावा देने के साथ ही स्थानीय कलाकारों के लिए एक मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम में भाग लेने वाले एक कलाकार ने कहा कि इस पहल का दायरा केवल प्रदर्शन के अवसरों तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मंच ने केवल कलाकारों को प्रदर्शन के लिए जगह ही नहीं दी है, बल्कि कश्मीरी कला, संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने और संरक्षित करने में भी मदद की है।
विज्ञापन

वहीं इस समापन समारोह में मेजर जनरल तुषार शर्मा, वीएसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) किलो फोर्स मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए जबकि विशेष मेहमान के तौर पर डीसी इंदु कंवल चिब व एसएसपी एजाज जरगर भी मौजूद थे। इस मौके पर सेना के अधिकारी व स्थानीय लोगों के अलावा प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सेना द्वारा 2023 में लांच किया गया कश्मीरुक फनकार ने धीरे धीरे अपने पैमाने और भागीदारी में विस्तार किया है और यह पारंपरिक और समकालीन कश्मीरी कला रूपों को प्रदर्शित करने के लिए एक प्रमुख मंच बन गया है। सेना अधिकारियों के अनुसार इस कार्यक्रम को युवाओं को सकारात्मक रूप से संलग्न करने और सेना और समुदाय के बीच संबंध को मजबूत करने के लिए डिजाइन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed