फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Holistic Agriculture Development Programme, DC Budgam Held Review Meeting

समग्र कृषि विकास कार्यक्रम : छह हजार से अधिक इकाइयां स्थापित

विज्ञापन
Srinagar, Holistic Agriculture Development Programme, DC Budgam Held Review Meeting
- उपायुक्त ने बडगाम में की समग्र कृषि विकास कार्यक्रम की समीक्षा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। बडगाम के उपायुक्त अथर आमिर खान ने मंगलवार को जिले में समग्र कृषि विकास कार्यक्रम (एचडीपी) और जम्मू-कश्मीर प्रतिस्पर्धात्मकता सुधार परियोजना (जेकेरीआईपी) की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान प्रोग्राम के अलग-अलग हिस्सों के तहत मिले आवेदन, अनुमोदन, बनाई गई इकाई और जारी की गई निधि की विभाग वार समीक्षा की गई।
बैठक में बाया कि एचएडीपी के तहत कृषि, पशु पालन, मछली पालन, बागवानी, बागवानी योजना और विपणन, रेशम उद्योग और भेड़ पालन समेत अलग-अलग विभागों में कुल 42,168 आवेदन मिले।
विज्ञापन


समीक्षा से पता चला कि वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 6,188 इकाइयां बनाई गई हैं जिससे जिले में बनाई गई इकाइयों की कुल संख्या 12,809 हो गई है। विभाग के हिसाब से आंकड़ों से पता चलता है कि एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट ने साल के दौरान 3,507 इकाइयां बनाई हैं जबकि पशुपालन विभाग ने 1,610 इकाइयां बनाई हैं। इसी तरह, बागवानी विभाग ने 491 इकाइयां, भेड़ पालन ने 507, मछली पालन ने 23, रेशम विभाग ने 40 और बागवानी योजना और विपणन ने 10 यूनिट्स बनाई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed