फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, GMC Srinagar, 50 Seats Increase, Gave Approval

Srinagar News: मेडिकल एजुकेशन को बढ़ावा, जीएमसी श्रीनगर में 50 सीटें बढ़ाने की मंजूरी

विज्ञापन
Srinagar, GMC Srinagar, 50 Seats Increase, Gave Approval
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। केंद्र शासित प्रदेश में मेडिकल एजुकेशन और हेल्थकेयर सिस्टम को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को घोषणा की कि नेशनल मेडिकल कमीशन ने गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में एमबीबीएस की सालाना सीटों की संख्या बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। एनएमसी के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड ने नेशनल मेडिकल कमीशन एक्ट, 2019 की धारा 28(3) के तहत लेटर ऑफ परमिशन जारी किया है जिसमें 50 एमबीबीएस सीटें बढ़ाने की मंजूरी दी गई है। इस मंजूरी के साथ, जीएमसी श्रीनगर में सालाना सीटों की कुल संख्या 200 से बढ़कर 250 हो जाएगी जो आने वाले अकादमिक वर्ष 2026-27 से लागू होगी।

यह बताना जरूरी है कि पिछले साल अकादमिक सत्र 2025-26 के लिए, जीएमसी श्रीनगर को अतिरिक्त 20 सीटों की मंजूरी मिली थी, जिससे सीटों की कुल संख्या 180 से बढ़कर 200 हो गई थी। यह मंजूरी अंडरग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन स्टैंडर्ड्स रेगुलेशंस 2023 के प्रावधानों के तहत एमएआरबी की ओर से की गई गहन जांच-पड़ताल के बाद मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed