Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Global rankings, real-time pollution, tracking platform AQI in Srinagar

Srinagar News: श्रीनगर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर

विज्ञापन
Srinagar, Global rankings, real-time pollution, tracking platform AQI in Srinagar
श्रीनगर। रियल-टाइम प्रदूषण ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म एक्यूआई.इन की वैश्विक रैंकिंग में शुक्रवार को श्रीनगर दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में शीर्ष पर रहा। इस प्लेटफॉर्म के अनुसार दोपहर करीब 2:51 बजे श्रीनगर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 354 दर्ज किया गया, जो ‘’गंभीर’’ श्रेणी में आता है।
विज्ञापन

इसके विपरीत, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आधिकारिक आंकड़ों में श्रीनगर का एक्यूआई महज 59 दर्ज किया गया, जिसे ‘’संतोषजनक’’ श्रेणी में रखा गया है। एक्यूआई.इन की रैंकिंग में श्रीनगर ने प्रदूषण के मामले में कई प्रमुख भारतीय शहरों को भी पीछे छोड़ दिया। इस सूची में हरियाणा का हिसार 328 एक्यूआई के साथ दूसरे, लुधियाना 309 के साथ तीसरे और अमृतसर 302 के साथ चौथे स्थान पर रहा। वहीं, सर्दियों में अक्सर गंभीर प्रदूषण से जूझने वाली देश की राजधानी दिल्ली 277 एक्यूआई के साथ नौवें स्थान पर रही, जबकि गुरुग्राम में यह स्तर 240 दर्ज किया गया। निजी प्लेटफॉर्म और सरकारी एजेंसी के आंकड़ों में आए इस बड़े अंतर ने विभिन्न निगरानी प्रणालियों की कार्यप्रणाली और डेटा की सटीकता को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है। प्रदूषण ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म के डैशबोर्ड पर सूक्ष्म कणों (पार्टिकुलेट मैटर) का स्तर भी काफी बढ़ा हुआ दिखाई दिया, जिसमें पीएम 2.5 का स्तर 191 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर और पीएम 10 का स्तर 248 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार पीएम 2.5 के बारीक कण सांस के जरिए फेफड़ों की गहराई और रक्त प्रवाह में प्रवेश कर सकते हैं, जिससे श्वसन और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है।
विज्ञापन

प्लेटफॉर्म के पिछले आंकड़ों पर गौर करें तो 13 नवंबर को श्रीनगर का एक्यूआई 29 था, जो 19 नवंबर को अचानक बढ़कर 402 पर पहुंच गया और शुक्रवार को 354 दर्ज किया गया। कश्मीर घाटी में सर्दियों की दस्तक के साथ ही हवा की गुणवत्ता में यह गिरावट देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed