{"_id":"69dd58b94c08d1a97a0d49d6","slug":"srinagar-ghanta-ghar-tourist-reached-slogan-bharat-mata-ki-jai-srinagar-news-c-10-lko1021-886232-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: रात में रोशन हुआ घंटा घर, लगे भारत माता के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: रात में रोशन हुआ घंटा घर, लगे भारत माता के जयकारे
विज्ञापन
श्रीनगर के लाल चौक पर सोमवार रात तिरंगे झंडे लेकर फोटो खिंचाते पर्यटक। अमर उजाला
- पर्यटकों का उमड़ा हुजूम, हाथों में तिरंगे लेकर गाया वंदे मातरम
अजीम यूसुफ
श्रीनगर। शहर का लाल चौक और ऐतिहासिक घंटा घर पर सोमवार रात को पर्यटकों का हुजूम उमड़ा। पर्यटकों का बड़ा दल हाथों में छोटे-छोटे तिरंगे लेकर घंटा घर पर फोटो खिंचाते और भारत माता की जय के जयकारे लगाता दिखाई दिया। इस दौरान कुछ पर्यटकों ने वंदे मातरम का गायन भी किया।
श्रीनगर के लाल चौक का घंटा घर वैसे तो रात में पर्यटकों से गुलजार रहता है लेकिन सोमवार को पर्यटकाें का हुजूम उमड़ पड़ा। पता लगा के एक टूर ऑपरेटर कंपनी पर्यटकों का एक बड़ा दल लेकर आया हुआ है। पर्यटकों के हाथों में तिरंगे थे और वह जयकारों और वंदे मातरम के बीच रील बनाने और फोटो खिंचाने में व्यस्त थे।
मुंबई से आये डॉ. उदय ने बताया कि मैंने यहां का सबसे खराब दौर भी देखा है, लेकिन अब यहां पर्यटकों की भीड़ देखकर काफी अच्छा लग रहा है। यह नया भारत है जहां अलगाववाद नहीं देश प्रेम की हवा बहती है। कश्मीर काफी सुंदर है और यहां के लोग भी काफी अच्छे हैं, वो बुरा दौर था जो जा चुका है।
विज्ञापन
शिमला से आए पर्यटक राजेश ने बताया कि यहां सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी है और कश्मीर देश के पर्यटकों के लिए सुरक्षित है। लोगों को यहां घूमने आना चाहिए। वहीं मौजूद एसकेआईसीसी के ऑपरेशनल हेड शहनवाज शाह ने बताया कि हमने करीब 350 पर्यटकों का ग्रुप यहां होस्ट किया है। जब यह यहां से जाएंगे तो कश्मीर की खूबसूरत यादें होंगी और यह कश्मीर का ब्रांड एंबेसडर होंगे।