{"_id":"69f72eadb2537e523a031c1d","slug":"srinagar-gets-facelift-ahead-of-darbar-move-srinagar-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar: दरबार मूव से पहले सजा श्रीनगर, शहर को दिया जा रहा नया रूप, परंपरा के साथ तैयारियां भी इस बार खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar: दरबार मूव से पहले सजा श्रीनगर, शहर को दिया जा रहा नया रूप, परंपरा के साथ तैयारियां भी इस बार खास
Sun, 03 May 2026 04:47 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: Nikita Gupta
Updated Sun, 03 May 2026 04:47 PM IST
सार
दरबार मूव से पहले श्रीनगर में सड़कों, फुटपाथों और सरकारी दफ्तरों को दुरुस्त कर शहर को नया रूप दिया जा रहा है। सोमवार से सिविल सचिवालय के साथ प्रशासनिक कामकाज श्रीनगर में शुरू होगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला
- फोटो : एजेंसी
विस्तार
श्रीनगर को दरबार मूव’से पहले सजाया-संवारा जा रहा है। प्रशासनिक राजधानी के स्थानांतरण की तैयारी के तहत शहर में सड़कों, फुटपाथों और सरकारी इमारतों की मरम्मत तेजी से हो रही।
विज्ञापन
गड्ढों वाली सड़कों को ठीक किया जा रहा है और उन्हें नया रूप दिया जा रहा है। जम्मू में एक सप्ताह पहले बंद हुआ सिविल सचिवालय सोमवार से श्रीनगर में दोबारा खुल जाएगा, जिसके साथ ही अन्य सरकारी कार्यालय भी यहां कामकाज शुरू करेंगे।
विज्ञापन
दरबार मूव करीब 150 साल पुरानी परंपरा है, जिसकी शुरुआत 1872 में महाराजा गुलाब सिंह ने की थी। इसका उद्देश्य जम्मू और कश्मीर के बीच मौसम के अनुसार प्रशासनिक कामकाज को सुचारू रखना था।
विज्ञापन
इस परंपरा के तहत सर्दियों में सरकार जम्मू से और गर्मियों में श्रीनगर से काम करती है, जिससे दोनों क्षेत्रों को प्रशासनिक लाभ मिल सके। हालांकि 2021 में उपराज्यपाल शासन के दौरान इसे बंद कर दिया गया था लेकिन 2025 में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इसे फिर से बहाल कर दिया।