फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Fire Incident Not Happened, Police Reached

Srinagar News: श्रीनगर में तीन जगहों पर आग लगने से हुआ बचाव, समय रहते पहुंची पुलिस

विज्ञापन
Srinagar, Fire Incident Not Happened, Police Reached
श्रीनगर में तीन जगहों पर आग लगने की घटना समय रहते की गई कार्रवाई से टल गई
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

श्रीनगर। अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग और जम्मू-कश्मीर पुलिस के समय पर दखल से वीरवार को तीन जगहों पर आग लगने से बचाव हो गया। रेजिडेंसी रोड पर स्थित व्यस्त जज कॉम्प्लेक्स संभावित तबाही से बच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स की ऊपरी मंजिल में लगी जोकि एक किचन था जहां मिठाइयां बनाई जा रही थीं। एक मिठाई की दुकान के कुछ कर्मचारी उस जगह पर रह रहे थे और माना जा रहा है कि आग उनके किचन एरिया से ही लगी थी। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि अचानक ऊपरी मंजिल से घना धुआं निकलने लगा। आग किचन में तेजी से फैल गई लेकिन अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग बिना किसी देरी के मौके पर पहुंच गया और आग को दूसरी दुकानों में फैलने से पहले ही बुझा दिया।
विज्ञापन


पुलिस टीमें भी तुरंत मौके पर पहुंचीं और लोगों को निकालने और इलाके को सुरक्षित करने में मदद की। अधिकारियों ने पुष्टि की कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने तुरंत कार्रवाई पर राहत जताई और कहा कि इलाके में घनी कॉमर्शियल गतिविधि के कारण किसी भी देरी से एक बड़ी त्रासदी हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इस घटना ने सुरक्षा नियमों को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। कॉम्प्लेक्स में एक दुकानदार ने कहा कि कॉमर्शियल इमारतों के अंदर किचन बनाने की अनुमति देने से पहले उचित प्रक्रियाओं का पालन किया जाना चाहिए। यह बहुत विनाशकारी हो सकता था। अधिकारियों से उम्मीद है कि वे आग लगने के कारण की जांच करेंगे और कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा नियमों का पालन करने की समीक्षा करेंगे।


वहीं इसके अलावा बटमालू में एक रिहायशी मकान और सफाकदल में एक स्थानीय मस्जिद की छत में आग लगी लेकिन समय रहते की कार्रवाई से बड़ा नुकसान होने से बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed