{"_id":"69753665693a2ab4840b7284","slug":"srinagar-fire-incident-dal-gate-guest-house-burn-srinagar-news-c-10-lko1027-819609-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: श्रीनगर में आग लगने से गेस्ट हाउस जला, एक नागरिक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: श्रीनगर में आग लगने से गेस्ट हाउस जला, एक नागरिक झुलसा
विज्ञापन
श्रीनगर के डल गेट के पास गेस्ट हाउस में लगी आग। संवाद
- श्रीनगर में डल गेट के पास हादसा, दमकल कर्मियों ने पाया आग पर काबू
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। शहर के डल गेट के पास शनिवार को सुबह आग लगने से एक गेस्ट हाउस क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक नागरिक भी झुलस गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि सुबह एक अधिकारी ने बताया कि डल गेट के पास गेस्ट हाउस में आग लग गई है। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के अभियान के दौरान एक नागरिक भी झुलस गया। उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब उसकी हालत स्थिर है। कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।