फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Fire in Madrasa, Rescue Childerens Shift

Srinagar News: मदरसे में आग के बाद बचाए बच्चों को जामिया मस्जिद में ठहराया

विज्ञापन
Srinagar, Fire in Madrasa, Rescue Childerens Shift
श्रीनगर के हैदरपोरा में आग बुझाने के बाद क्षतिग्रस्त इमारत। संवाद
- स्थानीय लोग कर रहे खाने पीने की व्यवस्था, मदरसे की इमारत को हुआ बड़ा नुकसान
विज्ञापन

फॉलोअप के लोगो
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। शहर के हैदरपोरा स्थित आशरफ-उल-उलूम मदरसे में शुक्रवार को लगी भीषण आग के बाद मदरसे के करीब 200 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। सभी बच्चों को हैदरपोरा की जामा मस्जिद में शिफ्ट किया गया है। यहां उनके रहने और खाने-पीने की व्यवस्था स्थानीय लोगों की ओर से की गई है।
प्रबंधकों के अनुसार इस हादसे में करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। मदरसे का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया है। मदरसे के इंचार्ज मौलाना बशारत हुसैन बिलाली ने बताया कि मदरसे में 289 बच्चे पढ़ते हैं। हादसे के वक्त मदरसे में करीब 200 बच्चे मौजूद थे। शुक्रवार को असर की नमाज के कुछ देर बाद मदरसे की ऊपरी मंजिल से आग लगने की सूचना मिली। हादसे के समय अधिकतर बच्चे नमाज के बाद अपने कमरों की ओर लौट रहे थे।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मदरसे के शिक्षक, कुछ छात्र और स्थानीय लोग राहत कार्य में जुट गए। थोड़ी ही देर में दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब 12 दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक ऊपरी मंजिल, फैमिली क्वार्टर, एक हॉल, मस्जिद का मीनार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके थे। निचली मंजिलों को आंशिक रूप से बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आग में बच्चों का निजी सामान भी जलकर खाक हो गया। हादसे में कुछ शिक्षकों और बच्चों को हल्की चोटें आईं जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण किया जबकि मदरसा प्रबंधन ने आम लोगों से मदद की अपील की। फिलहाल आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
मदरसे की इमारत के जले हिस्सों को हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed