Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, fire broke out, mosque, Mamal, Pahalgam

Srinagar News: पहलगाम के ममल इलाके में मस्जिद की ऊपरी मंजिल में लगी आग

विज्ञापन
Srinagar, fire broke out, mosque, Mamal, Pahalgam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अनंतनाग। दक्षिण कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम के ममल इलाके में वीरवार शाम एक मस्जिद में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा के जवानों की त्वरित कार्रवाई से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।
अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा कमांड अनंतनाग से मिली जानकारी के अनुसार, शाम करीब 5:40 बजे ममल इलाके में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही मात्र एक मिनट के भीतर यानी 5:41 बजे दमकल की गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गईं और 5:47 बजे टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद फायर ग्राउंड ऑफिसर की रिपोर्ट के मुताबिक, यह एक दो मंजिला पक्की मस्जिद है, जिसकी छत जीसीआई शीट की बनी हुई है। आग मस्जिद की अटारी में लगी थी। दमकल कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आग को फैलने से रोका और उस पर पूरी तरह काबू पा लिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed