{"_id":"6ae3a545aa642ac32602aba0","slug":"srinagar-drug-smuggling-8-accused-arrested-srinagar-news-c-10-1-agr1010-1051051-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: अनंतनाग में एक दिन में नशा तस्करी के आठ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: अनंतनाग में एक दिन में नशा तस्करी के आठ आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
-चरस और हेरोइन बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
अनंतनाग। नशा तस्करी के खिलाफ अभियान तेज करते हुए पुलिस ने जिले के विभिन्न इलाकों में एक ही दिन में नशा तस्करी के आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चरस और हेरोइन बरामद की है। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत आठ एफआईआर दर्ज की हैं। सभी मामलों में आगे की जांच जारी है।
पहली कार्रवाई पहरू क्रॉसिंग पर की गई, जहां चौकी शेरबाग की टीम ने नाका चेकिंग के दौरान आबिद अहमद मीर निवासी चक हंगुलगुंड, कोकरनाग को पकड़ा। उसके कब्जे से लगभग 118 ग्राम चरस बरामद की गई। इस संबंध में थाना अनंतनाग में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दूसरी कार्रवाई कोकरनाग के बिद्दर और इरकूमू को जोड़ने वाली लिंक रोड पर हुई। थाना कोकरनाग की टीम ने मोहम्मद आरिफ नाइकू निवासी गडूल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 12 ग्राम चरस बरामद की। इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।
बिजबिहाड़ा के किरकाडल इलाके में नाका चेकिंग के दौरान पुलिस स्टेशन बिजबिहाड़ा की टीम ने ताजदार अमीन खान निवासी सितारी मोहल्ला बिजबिहाड़ा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से लगभग 20.6 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस स्टेशन अनंतनाग की टीम ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में आमिर हुसैन शेख निवासी डोनीपोवा, अनंतनाग और बिलाल अहमद डार निवासी हलपोरा, कोकरनाग को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से क्रमशः लगभग 8 ग्राम और 17 ग्राम चरस बरामद की। दोनों मामलों में अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
संगम इलाके में पुलिस पोस्ट संगम की टीम ने महबूब हुसैन शाह निवासी सुरनकोट, पुंछ को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से लगभग 19 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अछाबल इलाके में एनएच-244/स्टोन क्वारी के सामने शेलीपोरा लिंक रोड पर पुलिस स्टेशन अछाबल की टीम ने मोमिन नजीर वागे निवासी कंगनहाल को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से पैकिंग सामग्री सहित लगभग 19 ग्राम चरस बरामद की गई। इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है।
वहीं, हरनाग इलाके में पुलिस पोस्ट खानाबल की टीम ने राहिल मुश्ताक भट निवासी औंग मतीपोरा, अनंतनाग को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से लगभग 150 ग्राम चरस बरामद हुई। इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।