{"_id":"69f65cd3062cd957670f9536","slug":"srinagar-dr-farooq-abdullah-gave-statement-press-day-srinagar-news-c-10-lko1027-902978-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र के कामकाज के लिए स्वतंत्र प्रेस जरूरी : डॉ. फारूक अब्दुल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र के कामकाज के लिए स्वतंत्र प्रेस जरूरी : डॉ. फारूक अब्दुल्ला
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि एक काम करने वाले लोकतंत्र के लिए स्वतंत्र प्रेस जरूरी है, क्योंकि यह नागरिकों को जानकारी देता है और जवाबदेही सुनिश्चित करता है।
अंतरराष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर अपने संदेश में डॉ. फारूक ने एक जीवंत और स्वतंत्र मीडिया के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, कोई भी समाज तब तक लोकतंत्र के फायदों की उम्मीद नहीं कर सकता, जब तक वह अपने प्रेस समुदाय को वह स्वतंत्रता और गरिमा की गारंटी न दे जिसके वे हकदार हैं। स्थानीय प्रेस, खासकर कश्मीर मे भारी दबाव में काम करना जारी रखे हुए है। कश्मीर में मुश्किलों का सामना कर रहे पत्रकारों का लोगों के अधिकारों को बनाए रखने का संघर्ष सचमुच काबिले तारीफ है।
डॉ. फारूक ने उन पत्रकारों को भी श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने अपने कर्तव्य निभाते हुए अपनी जान गंवा दी। ब्यूरो