{"_id":"6a46cae5014bd8c43d02a6cd","slug":"srinagar-dgp-nalin-prabhat-amarnath-yatra-security-review-meeting-srinagar-news-c-10-1-agr1010-951902-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: डीजीपी पहुंचे नुनवान, अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था परखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: डीजीपी पहुंचे नुनवान, अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था परखी
विज्ञापन
नुनवान में निरीक्षण के दौरान डीजीपी। संवाद
श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि, पुलिस कर्मियों से बोले, विनम्रता से करें ड्यूटी
संवाद न्यूज एजेंसी
अनंतनाग। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात ने पहलगाम के नुनवान फ्रिस्किंग पॉइंट का दौरा कर श्री अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और सुविधा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर तैनात अधिकारियों और जवानों से बात की और यात्रियों की सुरक्षा के साथ सुविधा का भी पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए।
वहीं डीजीपी ने फ्रिस्किंग पॉइंट का व्यापक निरीक्षण किया जहां उन्होंने सुरक्षा उपायों, एक्सेस कंट्रोल, जवानों की तैनाती और श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सतर्कता और पेशेवर रवैये के साथ-साथ लोगों के साथ विनम्र व्यवहार भी जरूरी है। डीजीपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा जांच पूरी तरह से हो लेकिन यात्रियों के अनुकूल भी हो ताकि उनकी आवाजाही निर्बाध रहे।
उन्होंने सभी सुरक्षा एजेंसियों और नागरिक प्रशासन के बीच तालमेल पर जोर दिया जिससे यात्रा सुरक्षित, शांतिपूर्ण और परेशानी मुक्त रहे। डीजीपी ने यात्रा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और अन्य सुरक्षा बलों के समर्पण की सराहना की। उन्होंने जवानों से कहा कि वे सतर्क, संवेदनशील और सहयोगी रहें ताकि हर श्रद्धालु खुद को सुरक्षित और सहज महसूस करे।