{"_id":"6ae3a4f9a285691cf10a3797","slug":"srinagar-dc-shopian-charandeep-singh-visit-with-ssp-srinagar-news-c-10-1-agr1010-1051050-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: डीसी शोपियां और एसएसपी ने यातायात व्यवस्था और विकास कार्यों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: डीसी शोपियां और एसएसपी ने यातायात व्यवस्था और विकास कार्यों का लिया जायजा
विज्ञापन
शोपियां में निरीक्षण के दौरान डीसी और एसएसपी। स्रोत पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
शोपियां। उपायुक्त चरणदीप सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने वीरवार को शहर का दौरा कर यातायात प्रबंधन व्यवस्था तथा जारी विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। दौरे के दौरान अधिकारियों ने शहर में यातायात को सुचारु बनाने, जाम की समस्या को कम करने और यात्रियों व स्थानीय लोगों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे उपायों की समीक्षा की। इस दौरान प्रस्तावित कार पार्किंग सुविधा, निर्माणाधीन नए अस्पताल भवन और सड़क से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाओं का भी निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त चरणदीप सिंह ने कहा कि प्रस्तावित कार पार्किंग सुविधा का भी निरीक्षण किया गया है और इस परियोजना पर काम जारी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि शोपियां के लोगों को इस सुविधा का लाभ मिल सके। अधिकारियों ने शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।