फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, DC Shopian, Charandeep singh, visit with SSP

Srinagar News: डीसी शोपियां और एसएसपी ने यातायात व्यवस्था और विकास कार्यों का लिया जायजा

विज्ञापन
Srinagar, DC Shopian, Charandeep singh, visit with SSP
शोपियां में निरीक्षण के दौरान डीसी और एसएसपी। स्रोत पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


शोपियां। उपायुक्त चरणदीप सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने वीरवार को शहर का दौरा कर यातायात प्रबंधन व्यवस्था तथा जारी विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। दौरे के दौरान अधिकारियों ने शहर में यातायात को सुचारु बनाने, जाम की समस्या को कम करने और यात्रियों व स्थानीय लोगों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे उपायों की समीक्षा की। इस दौरान प्रस्तावित कार पार्किंग सुविधा, निर्माणाधीन नए अस्पताल भवन और सड़क से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाओं का भी निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त चरणदीप सिंह ने कहा कि प्रस्तावित कार पार्किंग सुविधा का भी निरीक्षण किया गया है और इस परियोजना पर काम जारी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि शोपियां के लोगों को इस सुविधा का लाभ मिल सके। अधिकारियों ने शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed