{"_id":"6ae105009eeb7d1df00ff169","slug":"srinagar-darbar-move-igp-traffic-held-meeting-srinagar-news-c-264-1-sr11002-117678-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: दरबार मूव की तैयारियों पर आईजीपी ट्रैफिक ने ली बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: दरबार मूव की तैयारियों पर आईजीपी ट्रैफिक ने ली बैठक
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में आगामी दरबार मूव के सुचारु संचालन, सर्दियों के मौसम में ट्रैफिक प्रबंधन और सड़क सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आईजीपी ट्रैफिक एम. सुलेमान चौधरी ने मंगलवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में कश्मीर और जम्मू संभाग के तमाम ट्रैफिक पुलिस कप्तानों, उपाधीक्षकों और डीआईजी ट्रैफिक रेंज के साथ मौजूदा यातायात व्यवस्था, जाम वाले प्रमुख स्थलों, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट्स) और प्रवर्तन उपायों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में व्यक्तिगत रूप से हसीब-उर-रहमान (डीआईजीपी ट्रैफिक रेंज जम्मू), मोहम्मद रशीद भट (स्टाफ ऑफिसर, आईजीपी ट्रैफिक जेएंडके), लियाकत अली (एसएसपी ट्रैफिक रूरल कश्मीर) और बिस्मा काजी (एसएसपी ट्रैफिक सिटी श्रीनगर) सहित श्रीनगर के डीएसपी उपस्थित रहे।
वहीं, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए के.एम. प्रियंका (एसएसपी ट्रैफिक नेशनल हाईवे रामबन), मास्टर पोपसी (एसएसपी ट्रैफिक रूरल जम्मू), अमित भसीन (एसएसपी ट्रैफिक सिटी जम्मू) और हाईवे व जम्मू रेंज के डीएसपी जुड़े। आईजीपी ट्रैफिक ने एसएसपी ट्रैफिक सिटी जम्मू और सभी उपाधीक्षकों को दरबार मूव और सर्दियों के दौरान वादी, डोडा और किश्तवाड़ से जम्मू की ओर होने वाले मौसमी प्रवास को ध्यान में रखते हुए एक समग्र ट्रैफिक प्रबंधन योजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नवंबर से फरवरी के अंत तक जम्मू में वाहनों का दबाव काफी बढ़ जाता है।