फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Cluster University, Debate Competition, Aphiqa won

Srinagar News: क्लस्टर यूनिवर्सिटी में बहस प्रतियोगिता, अकीफा ने पाया पहला स्थान

विज्ञापन
Srinagar, Cluster University, Debate Competition, Aphiqa won
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


श्रीनगर। क्लस्टर यूनिवर्सिटी के गोगजी बाग कैंपस में मंगलवार को नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत बहस प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में एसपी कॉलेज की अकीफा अथर ने पहला, अब्दुल अहद आजाद मेमोरियल डिग्री कॉलेज बेमिना की अम्मारा जाहूर ने दूसरा व अमर सिंह कॉलेज के अहतिशाम जाहूर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों के स्नातक छात्रों ने भाग लिया। छात्रों ने ड्रग्स के सामाजिक, नैतिक और मनोवैज्ञानिक प्रभावों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति मोहम्मद मोबिन ने की। उन्होंने छात्रों की तार्किक क्षमता और गहराई की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच युवाओं को विभिन्न नजरियों को समझने का अवसर देते हैं।
विज्ञापन


कुलपति ने कहा कि नशे की समस्या से निपटने के लिए केवल बात करना काफी नहीं है। इसके लिए व्यक्तिगत और सामाजिक स्तर पर जिम्मेदारी जरूरी है। छात्रों ने ड्रग्स के कारण, प्रभाव और समाधान पर शोध आधारित तर्क प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed