{"_id":"69dd55da26955e9ad50e9816","slug":"srinagar-city-centre-lal-chowk-fire-incident-srinagar-news-c-10-lko1021-885744-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: लाल चौक में लगी आग पर समय पर पाया काबू, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: लाल चौक में लगी आग पर समय पर पाया काबू, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। शहर के सिटी सेंटर लाल में सोमवार को एक जगह लगी आग पर समय पर काबू पाकर बड़ा हादसा होने से बचा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि बटामालू स्थित स्टेट फायर कंट्रोल रूम को आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद गौकदल फायर स्टेशन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
मौके पर पहुंचने पर पता चला कि आग चार-मंजिला रिहायशी/व्यावसायिक इमारत में लगी है। इसकी निचली मंजिल पर स्थित एक दुकान आग की चपेट में आ चुकी थी। अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग की टीम ने फुर्ती और कुशलता से काम करते हुए स्थिति पर काबू पा लिया। आग केवल दुकान तक ही सीमित रही। आग को तुरंत बुझा दिया गया जिससे किसी भी तरह के और नुकसान या आस-पास की इमारतों तक आग फैलने से बचाव हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने या किसी बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है।