{"_id":"6a4d52c554b776b6fb00551d","slug":"srinagar-boy-drowned-kishanganga-river-gurej-srinagar-news-c-10-1-agr1010-955415-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: गुरेज में किशनगंगा नदी में बहा 10 साल का बालक, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: गुरेज में किशनगंगा नदी में बहा 10 साल का बालक, तलाश जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदीपोरा। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा की गुरेज घाटी में तुलैल के शेखपोरा इलाके में सोमवार को किशनगंगा नदी में नहाते समय 10 साल का एक बालक तेज बहाव में बह गया। इसके बाद बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया। लापता बच्चे की पहचान शेखपोरा, तुलैल के रहने वाले बशीर अहमद शेख के बेटे बाबर बशीर के तौर पर हुई है।
अधिकारियों के मुताबिक बालक नदी में नहा रहा था तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह तेज बहाव में बह गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस, सेना और स्थानीय स्वयंसेवकों ने बच्चे का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। मंगलवार को बचाव अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा।
इस अभियान को एसडीआरएफ, सेना और पुलिस की टीमें स्थानीय लोगों की सक्रिय मदद से चला रही हैं। लापता लड़के का पता लगाने के लिए अधिकारी लगातार कोशिश कर रहे हैं और तलाशी अभियान जारी है।