{"_id":"653268c757051e1393091b9e","slug":"srinagar-boat-ambulance-started-in-dal-lake-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर: डल झील में शुरू हुई बोट एम्बुलेंस, लोगों को चिकित्सा सुविधाएं प्रदान कर रही डल परी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर: डल झील में शुरू हुई बोट एम्बुलेंस, लोगों को चिकित्सा सुविधाएं प्रदान कर रही डल परी
Fri, 20 Oct 2023 05:17 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 20 Oct 2023 05:17 PM IST
सार
बोट एम्बुलेंस से डल झील में रहने वाले लोगों को चिकित्सा सुविधा प्रदान कर रहे हैं। श्रीनगर की डल झील में रहने वाले लोगों को डल परी चिकित्सा सुविधा प्रदान करती है।
विज्ञापन
डल झील में बोट एम्बुलेंस
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर की डल झील में रहने वाले लोगों को डल परी चिकित्सा सुविधा प्रदान करती है। बॉर्डरलेस वर्ल्ड फाउंडेशन द्वारा मरीजों को इलाज के साथ साथ मुफ्त दवाइयां मुहैया कराइ जा रही हैं। अब बोट एम्बुलेंस से डल झील में रहने वाले लोगों को चिकित्सा सुविधा प्रदान कर रहे हैं। लोगों ने उनके इस प्रयास की सरहाना की है।
विज्ञापन
बॉर्डरलेस वर्ल्ड फाउंडेशन की जया अय्यर ने कहा, हम 25 वर्षों से यहां काम कर रहे हैं। 5 अनाथालय संभाल रहे हैं और एक नार्मल एम्बुलेंस की सुविधा प्रदान कर रहे हैं। हम सप्ताह में 5 दिन ओपीडी सेवा दे रहे हैं। एम्बुलेंस में डॉक्टर, नर्स, लैब तकनीशियन, दवाएं की सुविधा है। जबकि बोट एम्बुलेंस को चलाने के लिए एक पायलट भी है।
विज्ञापन
एनओसी, पायलट लाइसेंस हासिल करने के बाद सीएमओ की अनुमति के बाद हमने प्रोजेक्ट की शुरुआत की और हम इलाज के साथ साथ ज़रूरतमंदों को दवाइयां भी प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रोजाना करीब 60 मरीज़ों को सुविधा प्रदान करते हैं। रात में भी किसी को जरूरत पड़ती है तो बोट एम्बुलेंस की सुविधा पहुंचाते हैं। रशीदा बानो ने कहा कि मेडिकल टीम उनके दरवाजे तक पहुंच रही है। इससे महिलाओं को काफी लाभ पहुंचा है।
विज्ञापन