फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Baramulla, Tejas, Workshop, Startup

Srinagar News: युवाओं को मिला साझा मंच, योजनाओं और स्टार्टअप अवसरों पर चर्चा

विज्ञापन
Srinagar, Baramulla, Tejas, Workshop, Startup
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बारामुला। जिले में स्टार्टअप और उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत आज बारामुला के डाक बंगले में तेजस वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन स्टार्टअप इंडिया, उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग भारत सरकार द्वारा जेकेईडीआई और जिला प्रशासन बारामुला के सहयोग से किया गया।



कार्यक्रम का उद्घाटन जेकेईडीआई के निदेशक मोहम्मद यूनिस मलिक ने किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त बारामूला सैयद अल्ताफ हुसैन मुसवी, मुख्य योजना अधिकारी बारामूला निसार अहमद, महाप्रबंधक डीआईसी बारामूला सहित स्टार्टअप इंडिया के विशेषज्ञ और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वर्कशॉप में जिले के उभरते उद्यमियों, नवाचारकर्ताओं, छात्रों, स्टार्टअप संस्थापकों, उद्योग विशेषज्ञों और सरकारी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवाचार आधारित उद्यमिता और जिले में आर्थिक विकास को बढ़ावा देना था। अपने संबोधन में जेकेईडीआई निदेशक मोहम्मद यूनिस मलिक ने बारामूला के युवाओं में मौजूद अपार उद्यमशील क्षमता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नवाचार, रोजगार सृजन और सतत आजीविका के लिए मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करना समय की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed