फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Avantipora Police, Issue Detail, 2025 Year, Kill Three Terrorists

Srinagar News: अवंतिपोरा पुलिस ने तीन आतंकी मारे, एक को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
Srinagar, Avantipora Police, Issue Detail, 2025 Year, Kill Three Terrorists
- पीएसए के तहत 17 को हिरासत में लिया, पुलिस ने वर्ष 2025 में पाईं कई उपलब्धियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पुलवामा। वर्ष 2025 के दौरान अवंतिपोरा पुलिस ने आतंकवाद विरोधी अभियानों, नशा विरोधी कार्रवाई, साइबर अपराध नियंत्रण और सामुदायिक सहभागिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। वर्ष 2025 में पुलिस ने एक मुठभेड़ में तीन आतंकी मार गिराए और एक आतंकी को गिरफ्तार किया।
अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2025 में तीन आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया। निवारक सुरक्षा उपायों के तहत 17 लोगों को पीएसए के तहत हिरासत में लिया गया, 320 ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) और 408 शरारती तत्वों को पाबंद किया गया। 42 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन

साइबर अपराध की 420 शिकायतें प्राप्त हुईं। त्वरित कार्रवाई के जरिए साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में 28,16,614 रुपये बरामद किए गए। अवैध खनन के मामलों में 123 एफआईआर दर्ज की गईं। 251 वाहन जब्त किए गए और 408 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 62 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर 96 आरोपियों को गिरफ्तार किया। चार आरोपी नशा तस्करों की 1.56 करोड़ मूल्य की संपत्तियां अटैच की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांदीपोरा में 23 ओजीडब्ल्यू पकड़े, पाकिस्तान में बैठे आतंकी की संपत्ति जब्त की
बांदीपोरा पुलिस ने वर्ष 2025 में बांदीपोरा में 23 ओजीडब्ल्यू को यूएपीए प्रावधानों के तहत पकड़ा। पाकिस्तान में बैठे फरार आतंकी की 61 कनाल और 6 मरले भूमि को जब्त किया गया। 1 कनाल और 18.5 मरले जमीन जिसे आतंकी आय के रूप में पहचाना गया था, जब्त की गई। पुलिस ने ऑनलाइन प्रचार पर पांच केस दर्ज किए गए और 91 सोशल मीडिया हैंडल्स जो जाली कथाओं और प्रचार में शामिल थे, उन्हें ब्लॉक कर दिया।
साइबर अपराध में 536 शिकायतें मिलीं। इस पर 35.67 लाख की राशि बचाई जबकि 20.58 लाख पुर्न प्राप्त किए। 40 एनडीपीएस केस दर्ज किए और 43 आरोपी नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्करों के चार वाहनों और दो आवासीय मकानों को एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत अटैच किया गया। इनकी अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 37 लाख है।



बडगाम में आरोपी नशा तस्करों की 3.69 करोड़ की संपत्ति की सील

बडगाम पुलिस की ओर से 2025 में नशा तस्करों के खिलाफ चला जा रहे अभियान के तहत एनडीपीएस अधिनियम के तहत 3.69 करोड़ मूल्य की संपत्तियों को सील किया गया। पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 83 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें 15 आरोपियों को पीआईटी एनडीपीएस के तहत हिरासत में लिया और एनडीपीएस अधिनियम के तहत लगभग 2.57 करोड़ की अवैध सामग्री जिसमें चरस, गांजा, भंग, अफीम की पत्ती और हेरोइन जब्त की।

शोपियां में नशा तस्करी में 72 एफआईआर, 84 गिरफ्तार
शोपियां पुलिस ने साल 2025 के दौरान जिले के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत 72 एफआईआर दर्ज कीं। मादक पदार्थ की तस्करी और बिक्री में शामिल 84 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इतना ही नहीं पुलिस ने 10 कुख्यात आरोपी नशा तस्करों पर पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की। चार आवासीय संपत्तियों को कानूनी प्रक्रिया के अनुसार जब्त कर लिया गया। इनका अनुमानित मूल्य एक करोड़ है।


अनंतनाग में नशा तस्करी में 124 एफआईआर दर्ज, 149 गिरफ्तार
अनंतनाग पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत वर्ष 2025 के दौरान जिले के विभिन्न थानों में संबंधित कानून प्रावधानों के तहत 124 एफआईआर दर्ज कीं। मादक पदार्थ की तस्करी और बिक्री में शामिल 149 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 14 आवासीय संपत्तियों को कानूनी प्रक्रिया के अनुसार जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed