{"_id":"695437ff515394d3df07e02d","slug":"srinagar-attack-on-minor-girls-accused-arrested-budgam-srinagar-news-c-10-jmu1052-799242-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: बडगाम में किशोरियों पर किया स्नो स्प्रे, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: बडगाम में किशोरियों पर किया स्नो स्प्रे, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। चडूरा में ट्यूशन से लौट रही दो किशोरियों पर मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर दिया। आरोपी ने लड़कियों की आंखों में रासायनिक पदार्थ का स्प्रे कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बडगाम के पुलिस स्टेशन चडूरा में दो अभिभावकों ने शिकायत दी कि उनकी नाबालिग बेटियों पर ट्यूशन से लौटते समय एक अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया जिससे आरोपी की पहचान हुई। जांच में पता चला कि गोहरपोरा चडूरा निवासी राजा फुरकान ने पीड़िताओं की आंखों में स्नो स्प्रे छिड़का था।
घटना के समय आरोपी की ओर से पहने गए कपड़े और जूते उसके कब्जे से बरामद कर लिए गए। पीड़िताओं के शिनाख्त करने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने पहले भी इसी तरह की हरकतें करने की कोशिश की थी लेकिन स्थानीय लोगों ने डांट-डपट के बाद छोड़ दिया था। कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। संवाद