{"_id":"6ae445749cab89928c047f24","slug":"bangladeshi-woman-absconds-lookout-notice-issued-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के सरकारी शेल्टर होम से बांग्लादेशी युवती फरार, पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के सरकारी शेल्टर होम से बांग्लादेशी युवती फरार, पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस
Fri, 30 Oct 2026 12:52 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: Nikita Gupta
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:52 PM IST
सार
श्रीनगर के नौगाम स्थित सरकारी ओपन शेल्टर होम से 18 वर्षीय बांग्लादेशी युवती लापता हो गई है, जिसके बाद जिला पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। युवती पिछले दो साल से शेल्टर होम में रह रही थी और 11 अक्तूबर को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस
- फोटो : एजेंसी
विस्तार
श्रीनगर के नौगाम इलाके में स्थित शेल्टर होम से एक बांग्लादेशी युवती फरार हो गई। श्रीनगर जिला पुलिस की ओर से इस संबंध में लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। नौगाम पुलिस थाने की दैनिक डायरी यानी डीडीआर में बीती 11 अक्तूबर को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसएसपी श्रीनगर की ओर से पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) के बीती 22 अक्तूबर को मिले पत्र में पुलिस थाने को भेजी गई रिपोर्ट का उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नौगाम पुलिस थाने को इलाके में स्थित ओपन शेल्टर होम के समन्वयक की ओर से एक लिखित आवेदन प्राप्त हुआ था। इसमें बताया गया कि बालिकालिन कामदोश, बांग्लादेश की रहने वाली 18 वर्षीय युवती को दो साल पहले 20 अप्रैल को केस नंबर 1218/सीडब्ल्यूसी/श्रीनगर/2026 के तहत लड़कियों के लिए बने इस ओपन शेल्टर होम में लाकर रखा गया था। अब वह वहां से लापता है। बाल देखभाल संस्थान के रूप में काम करने वाला यह शेल्टर होम सरकारी देख-रेख में चलता है।
विज्ञापन
इसका मकसद देखभाल और सुरक्षा के मद्देनजर लड़कियों को सुरक्षित माहौल, आपातकालीन आश्रय, पोषण और पुनर्वास प्रदान करना है। प्रशासनिक अधिकारी समय-समय पर इस शेल्टर होम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच-परख करते हैं। ऐसे में इस शेल्टर होम से युवती का लापता होना कई सवाल खड़े करने वाला है।
विज्ञापन