{"_id":"6a46cbc2a7edc32eca026900","slug":"srinagar-amarnath-yatra-pantha-chowk-pilgrims-reached-srinagar-news-c-10-1-agr1010-952007-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: बाबा बर्फानी के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु पहुंचे पंथा चौक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: बाबा बर्फानी के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु पहुंचे पंथा चौक
विज्ञापन
- उपायुक्त और एसएसपी ने तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे का किया स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जिला प्रशासन ने वीरवार को पंथाचौक बाईपास पर श्री अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे का स्वागत किया। यह सालाना यात्रा भक्ति और उत्साह के माहौल में शुरू हुई।
श्रीनगर के उपायुक्त अक्षय लाब्रू और एसएसपी संदीप चक्रवर्ती ने तीर्थयात्रियों के पहुंचने पर उनका स्वागत किया और उनकी यात्रा सुरक्षित और आध्यात्मिक रूप से सुखद होने की शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने यात्रियों की सुविधा और आराम के लिए किए गए इंतजामों का भी जायजा लिया।
तीर्थयात्रियों के आगमन और सुविधाओं के सुचारू प्रबंधन की देखरेख के लिए जिला प्रशासन, एसएमसी और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद थे।
इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि श्री अमरनाथ जी यात्रा का बहुत धार्मिक महत्व है और प्रशासन ने यह सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं कि यात्रा सुरक्षित, सुचारू और बेहतर तालमेल के साथ संपन्न हो।
विज्ञापन
उपायुक्त ने कहा कि सुरक्षा, आवास, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवा और अन्य जरूरी सेवाओं सहित व्यापक इंतजाम किए गए हैं ताकि तीर्थयात्री आत्मविश्वास और मन की शांति के साथ इस पवित्र यात्रा को पूरा कर सकें।
उपायुक्त और एसएसपी ने स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और सालाना श्री अमरनाथ जी यात्रा के सुरक्षित, सुचारु और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रार्थना की। तीर्थयात्रियों ने उन्हें मिले गर्मजोशी भरे स्वागत और मेहमाननवाजी तथा प्रशासन द्वारा किए गए इंतजामों की सराहना की।