फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Amar Singh College, Disturbed Law And Order, FIR Lodged

Srinagar News: कॉलेज में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने के मामले में एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
Srinagar, Amar Singh College, Disturbed Law And Order, FIR Lodged
श्रीनगर। पुलिस ने अमर सिंह कॉलेज के प्रिंसिपल की शिकायत के बाद कॉलेज परिसर में हाल ही में हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई एक घटना को लेकर घुसपैठ और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने से जुड़ी धाराओं के तहत एक एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार अमर सिंह कॉलेज के प्रिंसिपल ने शेरगढ़ी पुलिस स्टेशन के एसएचओ को एक लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 7 मई को जब छात्र एक असिस्टेंट प्रोफेसर द्वारा कॉलेज की एक छात्रा के कथित उत्पीड़न के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे, तब कुछ अज्ञात व्यक्ति कॉलेज परिसर में घुस आए। शिकायत के अनुसार आरोपी कथित तौर पर बिना किसी अनुमति के परिसर में घुसे और सीधे प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत की जिसके कारण कथित तौर पर कॉलेज परिसर के भीतर कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed