{"_id":"69a33bb01ea8312d1804dfbe","slug":"srinagar-almond-crop-flowers-grown-farmers-worried-weather-hot-srinagar-news-c-10-jmu1052-847898-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: कश्मीर में समय से पहले खिले बादाम के फूल, किसान चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: कश्मीर में समय से पहले खिले बादाम के फूल, किसान चिंतित
विज्ञापन
पुलवामा। इस वर्ष कश्मीर में बदलते मौसम के कारण वसंत ऋतु के आगमन से पहले ही बादाम के पेड़ों पर शगूफे (फूल) खिलने शुरू हो गए हैं। पुलवामा जिला बादाम उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। समय से पहले बादाम के फूल खिलने से किसान चिंतित हैं।
इस बार फरवरी महीने में तापमान में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई जिसके चलते बादाम के बागानों में पेड़ों पर समय से पहले शगूफे निकल आए हैं। इसी वजह से किसानों ने अभी से ही बादाम के पेड़ों पर दवा का छिड़काव शुरू कर दिया है। आमतौर पर हर साल मार्च महीने में बादाम के पेड़ों पर फूल खिलते थे और इसके बाद 15 मार्च से दवा का छिड़काव किया जाता था। लेकिन इस साल फरवरी में ही तापमान सामान्य से करीब दस डिग्री अधिक हो जाने के कारण किसानों ने समय से पहले अपने बागानों की ओर रुख कर लिया है।
बदलते मौसम के कारण किसानों में गहरी चिंता देखी जा रही है। उनका कहना है कि लगातार शुष्क मौसम और बढ़ते तापमान से फसल पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। किसानों को डर है कि आने वाले दिनों में मौसम ने करवट बदली तो बादाम की पैदावार को भारी नुकसान हो सकता है। संवाद